Home » क्राइम » पानीपत में पड़ोसी ने युवक की लोहे की रॉड से हत्या, गेट खोलते ही किया हमला

पानीपत में पड़ोसी ने युवक की लोहे की रॉड से हत्या, गेट खोलते ही किया हमला

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के पानीपत जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शहर की पूजा विहार कॉलोनी में देर रात एक युवक की उसके ही पड़ोसी ने लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय शिवकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रात के समय वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही शिवकुमार ने गेट खोला, आरोपी ने उन पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

सुबह जब परिवार के लोगों को घटना का पता चला तो घायल शिवकुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों पड़ोसियों के बीच किसी पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स