Home » क्राइम » हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

हांसी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 3 युवकों की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के हांसी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक गांव भाटला के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

घटना की खबर मिलते ही गांव भाटला में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स