Home » क्राइम » सोनीपत में पुलिस मुठभेड़, युवक हत्याकांड के आरोपी सगे भाई घायल

सोनीपत में पुलिस मुठभेड़, युवक हत्याकांड के आरोपी सगे भाई घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के Sonipat में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के आरोपी दो सगे भाई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने वाले हैं। इसके बाद सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में हुए युवक हत्याकांड के सिलसिले में की गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स