इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर : जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने जानकारी दी है कि गुरु नानक देव जी की नवंबर में आने वाली जयंती पर श्रद्धालुओं को पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा साहिब जाने की अनुमति दी गई है। इच्छुक तीर्थ यात्री 15 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक निर्धारित प्रोफार्मा के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि यह तीर्थ यात्रा गुरुद्वारा इलेक्शन कमीशन एवं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेशानुसार आयोजित की जा रही है। आवेदन निर्धारित समय सीमा के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन पुलिस अधीक्षक के माध्यम से किया जाएगा और अंतिम अनुमति भारत सरकार द्वारा दी जाएगी। इसलिए सभी इच्छुक श्रद्धालु समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।




