Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुवि में प्रो. दिनेश कुमार और प्रो. सुशील शर्मा सेवानिवृत्त, प्रशासन ने दी विदाई

कुवि में प्रो. दिनेश कुमार और प्रो. सुशील शर्मा सेवानिवृत्त, प्रशासन ने दी विदाई

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 30 सितम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) में मंगलवार को जियोफिजिक्स विभाग के प्रो. दिनेश कुमार और यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रो. सुशील शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर प्रशासन द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दोनों प्रोफेसरों से औपचारिक संवाद करते हुए उनके अनुभवों को सराहा और विश्वविद्यालय की बेहतरी के लिए सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने कहा, “सेवानिवृत्त शिक्षक हमारे संस्थान की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव भविष्य में भी मार्गदर्शन करते रहेंगे।”
कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल ने भी शिक्षकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में सेवानिवृत्त प्रोफेसरों ने अपने विचार साझा करते हुए विश्वविद्यालय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और भावुक स्वर में प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स