Home » क्राइम » इंस्टाग्राम पर दोस्ती का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म: गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म: गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, यमुनानगर, 6 अक्टूबर : थाना गांधीनगर पुलिस ने एक विधवा महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, लाजपत नगर निवासी महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके पति की बीमारी से मृत्यु के बाद उसकी इंस्टाग्राम पर गुरचरण सिंह उर्फ गगन उर्फ गग्गु नामक युवक से जान-पहचान हुई। युवक ने दोस्ती और शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे महिला ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

कुछ समय बाद आरोपी ने महिला से मुलाकात की और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में महिला को पता चला कि आरोपी ने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली है। इस पर महिला ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज करवाई।

थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक मीना देवी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरचरण सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह, निवासी बामनी कलां, जिला फाजिल्का (पंजाब) को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स