Home » क्राइम » Haryana News : दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौटा युवक, खेत में लगाई फांसी

Haryana News : दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से लौटा युवक, खेत में लगाई फांसी

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बड़ौली में 21 वर्षीय युवक का शव खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्त के पिता की रिटायरमेंट पार्टी से घर लौटा था और कुछ देर बाद खेत की तरफ चला गया। बाद में परिजनों ने उसका शव लोहे के तार से बने फंदे पर लटका देखा।

मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, विशाल शुक्रवार को पार्टी में शामिल होने गया था। घर लौटने के बाद वह खेतों की ओर चला गया, जहां बाद में उसका शव मिला। मामले की जांच सदर थाना पुलिस कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स