हरियाणा के Sonipat में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान हत्या के आरोपी दो सगे भाई पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी गांव जाजी पावर हाउस के पास से गुजरने वाले हैं। इसके बाद सीआईए-1 प्रभारी राजीव की टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हाल ही में हुए युवक हत्याकांड के सिलसिले में की गई। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।




