हरियाणा के हांसी में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक गांव भाटला के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
घटना की खबर मिलते ही गांव भाटला में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।




