Home » क्राइम » हिसार में लिव-इन पार्टनर की हत्या: पति ने प्रेम संबंध के शक में चाकू से उतारा मौत के घाट

हिसार में लिव-इन पार्टनर की हत्या: पति ने प्रेम संबंध के शक में चाकू से उतारा मौत के घाट

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के हिसार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक महिला की उसके लिव-इन पार्टनर के घर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार हत्या का आरोप महिला के पति पर है, जिसे पत्नी के प्रेम संबंध और लिव-इन में रहने की जानकारी मिलने के बाद गुस्सा था।

जानकारी के मुताबिक महिला पिछले कुछ समय से अपने पति से अलग रह रही थी और हिसार में एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। आरोप है कि पति वहां पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने महिला पर चाकू से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पारिवारिक विवाद और प्रेम संबंधों को लेकर उपजा गुस्सा बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स