Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हार्ट हेल्प फाउंडेशन ने यूआईईटी संस्थान को 20 सीमेंटेड बेंच दान किए

हार्ट हेल्प फाउंडेशन ने यूआईईटी संस्थान को 20 सीमेंटेड बेंच दान किए

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 11 नवंबर।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में सामाजिक संस्था हार्ट हेल्प फाउंडेशन ने विद्यार्थियों के उपयोग के लिए 20 सीमेंटेड बेंच दान किए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी एवं यूआईईटी निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि हार्ट हेल्प फाउंडेशन के संस्थापक सौरव गुप्ता का यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि समाज में जो लोग निस्वार्थ भाव से ऐसे रचनात्मक कार्य करते हैं, वही वास्तविक विकास के प्रेरक बनते हैं और समाज में सहयोग व प्रगति की भावना को बढ़ाते हैं।

प्रो. ढींगरा ने यह भी बताया कि सौरव गुप्ता यूआईईटी के पूर्व छात्र (एलुम्नाई) हैं, जो विद्यार्थियों के समग्र विकास में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

सौरव गुप्ता ने कहा, “जहां पढ़कर ज्ञान मिला, उसी स्थान की सेवा करने का अवसर मिलना सबसे बड़ा आनंद है। इन बेंचों पर विद्यार्थी पढ़ाई कर सकते हैं और आराम से भोजन भी कर सकते हैं।”

हार्ट हेल्प फाउंडेशन से कपिल शर्मा ने बताया कि संस्था भविष्य में भी संस्थान से जुड़कर इस प्रकार की सामाजिक सेवाओं में भाग लेती रहेगी।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. उर्मिला, हरिकेश पपोसा और कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स