Home » क्राइम » भिवानी में युवक की हत्या का आरोप, शव कुएं में मिलने से सनसनी

भिवानी में युवक की हत्या का आरोप, शव कुएं में मिलने से सनसनी

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के भिवानी जिले में एक युवक का शव कुएं से मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला बवानीखेड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां लोहारी जाटू-सुई रोड स्थित एक कुएं से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान बलियाली गांव निवासी 32 वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार राजवीर 6 मई को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार लगातार उसकी तलाश कर रहा था। मृतक की मां ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने शादी करवाने का झांसा देकर राजवीर से करीब दो लाख रुपये लिए थे। परिवार का कहना है कि रकम जुटाने के लिए मकान तक गिरवी रखना पड़ा।

परिजनों का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद रिश्ता नहीं करवाया गया और बाद में युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस को खेत के पास से मिली आईडी के आधार पर शव की पहचान हुई। मामले के बाद परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स