Home » क्राइम » झज्जर की नाबालिग से रोहतक में दुष्कर्म का आरोप, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की बात; जीरो FIR दर्ज

झज्जर की नाबालिग से रोहतक में दुष्कर्म का आरोप, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाने की बात; जीरो FIR दर्ज

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के झज्जर जिले की एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डीघल गांव का एक युवक उसे घूमाने के बहाने रोहतक ले गया, जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी किशोरी को वापस उसके गांव छोड़ गया। घर पहुंचने के कुछ समय बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

पीड़िता के परिवार की शिकायत पर झज्जर के दुजाना थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की। चूंकि कथित वारदात रोहतक में हुई बताई गई है, इसलिए मामले की जांच के लिए केस रोहतक के आईएमटी थाना पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स