Home » क्राइम » अंबाला में 25 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, राहगीर घायल

अंबाला में 25 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, राहगीर घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के अंबाला छावनी के महेशनगर स्थित ग्रीन पार्क इलाके में एक हादसा सामने आया है, जहां करीब 25 साल पुरानी एक इमारत का छज्जा अचानक गिर गया।

जानकारी के अनुसार घटना के समय एक व्यक्ति वहां से गुजर रहा था। तभी छज्जा भरभराकर गिर पड़ा और वह मलबे की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गया।

घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसके सिर और कमर में चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इमारत काफी समय से जर्जर हालत में थी और इसकी शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई।

बताया जा रहा है कि यह इमारत लंबे समय से खाली पड़ी थी और देखरेख के अभाव में इसकी हालत खराब हो चुकी थी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवाजाही भी प्रभावित रही।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स