Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रत्नावली महोत्सव बना मीडिया छात्रों के लिए सृजनात्मक कार्यशाला

रत्नावली महोत्सव बना मीडिया छात्रों के लिए सृजनात्मक कार्यशाला

Picture of insightnews24

insightnews24

मीडिया चौपाल और हरियाणवी न्यूज लैटर बने आकर्षण का केन्द्र, अतिथियों ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा

कुरुक्षेत्र, 31 अक्टूबर।
राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव इस बार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों के लिए एक व्यवहारिक कार्यशाला के रूप में सामने आया। संस्थान की मीडिया चौपाल और हरियाणवी न्यूज लैटर इस आयोजन में सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहे।

समारोह में आने वाले प्रत्येक अतिथि का साक्षात्कार मीडिया चौपाल में लिया गया, जहां उन्होंने खुले मन से हरियाणवी में अपने विचार साझा किए। साथ ही, सभी ने हरियाणवी में प्रकाशित न्यूज लैटर को सराहा और बड़े उत्साह से पढ़ा।

संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया द्वारा पहली बार रत्नावली में शुरू की गई मीडिया चौपाल और हरियाणवी न्यूज लैटर की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मीडिया चौपाल का संचालन प्रो. पूनिया ने किया, जिसमें डॉ. आबिद अली, डॉ. सतीश राणा, और तकनीकी सहायक नरेश कुमार ने सहयोग दिया।

हरियाणवी न्यूज लैटर की टीम में प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. अभिनव कटारिया, डॉ. आबिद अली, डॉ. प्रदीप कुमार राय, डॉ. तपेश किरण, राहुल अरोड़ा और अमित जांगड़ा शामिल रहे। वहीं, संस्थान के शिक्षक डॉ. तपेश किरण, रोमा, ऋतु, मोनिका और राकेश ने हस्तशिल्प मेले में छात्रों के सहयोग से स्टॉल लगाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

हरियाणवी रागनियों पर झूम उठे दर्शक
रत्नावली के अंतिम दिन ओपन एयर थियेटर में पारंपरिक लोक रागनी गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बाली शर्मा, रमेश कलाहवडिया और नरेन्द्र डांगी ने अपनी मनमोहक रागनियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर 2 बजे तक चला। रागनियों और हरियाणवी चुटकुलों से भरपूर इस आयोजन को सुनने के लिए आसपास और दूर-दराज के गांवों से लोग बड़ी संख्या में पहुंचे।

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स