Home » लेटेस्ट न्यूज़ » महिला टॉयलेट में ताला देख भड़कीं स्वास्थ्य मंत्री, दरवाजा तुड़वाकर लगाई फटकार

महिला टॉयलेट में ताला देख भड़कीं स्वास्थ्य मंत्री, दरवाजा तुड़वाकर लगाई फटकार

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24, कुरुक्षेत्र, 12 सितम्बर : लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में शुक्रवार को प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। ओपीडी में महिला टॉयलेट का दरवाजा बंद मिला, और बार-बार कहने पर भी जब ताला नहीं खुला, तो मंत्री ने सुरक्षा कर्मियों को दरवाजा तुड़वाने का आदेश दे दिया। अंदर गंदगी देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
अस्पताल परिसर में जगह-जगह पड़ी निर्माण सामग्री और अव्यवस्था पर भी मंत्री ने नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा, “यह अस्पताल है, यहां मरीज आते हैं। गंदगी और अव्यवस्था से संक्रमण का खतरा बढ़ता है। शाम तक महिला टॉयलेट की सफाई और मरम्मत सुनिश्चित की जाए।”
मंत्री ने फार्मेसी में जाकर दवाइयों के लिए लाइन में लगे मरीजों से बातचीत की। कई मरीजों ने दवाएं बाहर से खरीदने की मजबूरी बताई, जिस पर उन्होंने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की। वहीं ओपीडी में बैठे महिला मरीजों ने इलाज को लेकर संतोष जताया।
एक महिला ने अपने बच्चे की फाइल गुम होने की शिकायत की, तो मंत्री ने उसे साथ लेकर खुद फाइल की तलाश करवाई और चिकित्सकों को व्यवहार सुधारने की हिदायत दी।

 500 नए डॉक्टरों की भर्ती जल्द

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राजकीय अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए जल्द ही 500 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। प्रस्ताव तैयार है और सरकार की अनुमति मिलते ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, अस्पताल के नए भवन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहे और मरीजों को असुविधा न हो।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स