हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित एनआईटी में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 22 वर्षीय छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
जानकारी के अनुसार यह घटना हॉस्टल के एक कमरे में देर रात हुई। घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई।
मृतक छात्र बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और हरियाणा का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इसी हॉस्टल में कुछ दिन पहले भी एक अन्य छात्र ने आत्महत्या की थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से संस्थान में चिंता का माहौल है।
पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।




