इंसाइट न्यूज 24, छत्रपति संभाजीनगर : जिले के एक सुनसान जंगल किनारे उस समय सनसनी फैल गई जब राहगीरों ने एक अधमरा शव पड़ा देखा। पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
जांच में मृतक की पहचान निकिल सूर्यवंशी के रूप में हुई। पुलिस की गहन पूछताछ में मामला हत्या का निकला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक का अपने ही परिचित श्रवण ढांगर से किसी निजी विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। गुस्से में श्रवण ने निकिल पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश की मुख्य भूमिका सामने आई है। पूरे मामले की विवेचना जारी है और आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।




