महाकुंभ में चर्चा में आए आईआईटी बाबा अभय सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शादी के बाद वह पहली बार अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक जिले झज्जर पहुंचे, जहां परिवार और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।
जानकारी के अनुसार अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ झज्जर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने परिचितों और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
तहसील परिसर में उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई लोग उनके साथ तस्वीरें लेते नजर आए और उनसे बातचीत की।
इसके बाद वह अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया गया। परिवार ने बहू का स्वागत कर गृह प्रवेश कराया।
अभय सिंह ने बताया कि वह आगे शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े कुछ नए कार्यों पर ध्यान देने की योजना बना रहे हैं।




