Home » क्राइम » हरिद्वार जाने निकला युवक हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला, परिवार सदमे में

हरिद्वार जाने निकला युवक हाईवे किनारे पेड़ से लटका मिला, परिवार सदमे में

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के यमुनानगर में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सहारनपुर-पंचकूला नेशनल हाईवे पर टीगरा गांव के पास एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान सीवन निवासी 22 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है, जो एक गैस एजेंसी में काम करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि विशाल रविवार को घर से हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन अगले ही दिन उसका शव यमुनानगर में मिला।

घटनास्थल से युवक की बाइक और कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक घर में किसी तरह का तनाव या विवाद नहीं था। विशाल परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था, जिससे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स