Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक: जिंदल सिटी में काम पर जा रही महिला पर हमला, लोगों में दहशत

कुरुक्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक: जिंदल सिटी में काम पर जा रही महिला पर हमला, लोगों में दहशत

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित जिंदल सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में घरों की सफाई करने जा रही एक महिला पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

बताया जा रहा है कि महिला सुबह काम पर जा रही थी, तभी अचानक आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को बचाया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब 20 दिनों में यह तीसरी बड़ी घटना है। इससे पहले भी जिंदल सिटी में एक महिला लेक्चरर पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था, जिसके बाद से निवासी लगातार प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

निवासियों ने आरोप लगाया कि नगर प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों की समस्या पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। लोगों में खासकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स