Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 शूटर घायल

कुरुक्षेत्र में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, भाऊ गैंग के 2 शूटर घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंगलवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर शाहाबाद GT रोड पर हुआ, जहां STF की टीम ने भाऊ गैंग से जुड़े दो शूटरों को पकड़ने के लिए कार्रवाई की। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार STF को इनपुट मिला था कि भाऊ गैंग के दो शूटर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। इसके बाद STF की करनाल यूनिट ने शाहाबाद GT रोड पर नाकाबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से विदेशी पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी भाऊ गैंग से जुड़े हुए हैं और उन पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। STF अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरियाणा में गैंगस्टर गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स