घटना हरियाणा के फतेहाबाद जिले के धानी रामपुरा गांव की बताई जा रही है, जहां एक परिवार पर कथित तौर पर बेटे के दोस्तों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने घर के बाहर जमकर पथराव किया। पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
परिवार का कहना है कि पहले युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने घर पर हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।




