Home » क्राइम » सोनीपत एनकाउंटर में इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

सोनीपत एनकाउंटर में इंस्पेक्टर की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली, दो कुख्यात बदमाश गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के सोनीपत में देर रात पुलिस और दो कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक गोली इंस्पेक्टर राजीव की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मुठभेड़ गौराड़ गांव के पास खेतों में हुई, जहां सोनीपत पुलिस की क्राइम यूनिट-1 की टीम ने दोनों हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को घेर लिया था। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को मौके से पकड़ लिया गया।

घायल आरोपी की पहचान राजू उर्फ बांदा के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा आरोपी संजय बताया जा रहा है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

हाल के महीनों में हरियाणा में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ों के कई मामले सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्य में गैंगस्टरों और रंगदारी गिरोहों पर कार्रवाई तेज हुई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स