Home » क्राइम » झज्जर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, घर के बाहर खड़े हितेश पर बदमाशों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां

झज्जर में युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, घर के बाहर खड़े हितेश पर बदमाशों ने बरसाईं 20 से ज्यादा गोलियां

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के झज्जर जिले में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर के बाहर खड़े युवक हितेश की अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाश बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए थे और उन्होंने 20 से अधिक राउंड फायर किए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हितेश अपने घर के बाहर खड़ा था तभी 3-4 हमलावर वहां पहुंचे और उस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। फायरिंग इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों में छिप गए। गंभीर रूप से घायल हितेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस इस हत्याकांड को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की कई टीमें छापेमारी में जुटी हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स