Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा: बढ़ी महंगाई की चिंता, आम जनता पर पड़ेगा असर

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगा: बढ़ी महंगाई की चिंता, आम जनता पर पड़ेगा असर

Picture of insightnews24

insightnews24

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 15 मई 2026 से लागू हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते तेल कंपनियों ने यह फैसला लिया है।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल 97.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं कई शहरों में CNG की कीमतों में भी इजाफा किया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की लागत बढ़ सकती है, जिससे महंगाई पर असर पड़ेगा। सरकार की ओर से ईंधन बचत को लेकर भी अपील की जा रही है और कई विभागों में वर्क फ्रॉम होम जैसे कदमों पर जोर दिया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर भी पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं तेजी से वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स मीम्स के जरिए बढ़ती महंगाई पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स