Home » क्राइम » फतेहाबाद में पुलिस चौकी के पास मिला कंकाल, शादी से पहले लापता युवक की हत्या की आशंका

फतेहाबाद में पुलिस चौकी के पास मिला कंकाल, शादी से पहले लापता युवक की हत्या की आशंका

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में गुरु नानकपुरा पुलिस चौकी के पास एक खेत से मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अहारवां गांव निवासी वीरसा के रूप में हुई है। परिवार का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है।

परिजनों के अनुसार वीरसा 18 अप्रैल को घर से सामान लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद 19 अप्रैल को सदर थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले खेत में एक खोपड़ी मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। वीरसा के परिवार ने वहां मिले कपड़ों और जूतों के आधार पर उसकी पहचान की। बाद में खेत के अलग-अलग हिस्सों से अन्य हड्डियां और अवशेष भी बरामद किए गए।

परिवार ने एक स्थानीय युवक पर हत्या का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने सभी अवशेष कब्जे में लेकर डीएनए जांच के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और पहचान की पूरी पुष्टि हो सकेगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स