हरियाणा के करनाल जिले के घरौंडा में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में 11वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान भोला कॉलोनी निवासी तोशिका के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। छात्रा रेलवे ट्रैक पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयावह था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।




