Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में विकास को मिली रफ्तार: बचगांवा से हंसाला तक 56 लाख की सड़क का शिलान्यास

हरियाणा में विकास को मिली रफ्तार: बचगांवा से हंसाला तक 56 लाख की सड़क का शिलान्यास

Picture of insightnews24

insightnews24

CM नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत, सैकड़ों गांवों को मिलेगा सीधा लाभ

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) | 1 मई: हरियाणा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव बचगांवा से थानेसर के गांव हंसाला तक सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की शुरुआत पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता सुभाष कलसाना और मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने संयुक्त रूप से की।

करीब 1.15 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 55.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह परियोजना हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के तहत तैयार की जा रही है।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि यह सड़क कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों और सैकड़ों गांवों को जोड़ने का काम करेगी, जिससे किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

वहीं भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने बताया कि इस सड़क की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, जिसे सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अन्य नई सड़कों के प्रस्ताव भी भेजे जा चुके हैं और जल्द ही उन पर भी काम शुरू होगा।

कार्यक्रम के दौरान गांव बचगांवा में स्थानीय ग्रामीणों ने नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया और सड़क निर्माण शुरू होने पर मुख्यमंत्री व अन्य जनप्रतिनिधियों का आभार जताया। इस मौके पर एडवोकेट मनदीप रावा, रिंकू बैरागी, नरेश खेड़ा, संजीव कुमार, मान सिंह देसवालन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स