हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया है, जहां पहुंचते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार साहिल चौहान लंबे समय से फरार चल रहा था और विदेश में रहकर आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। वह हरियाणा के कई गंभीर मामलों में वांछित था।
बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और गैंगवार जैसे संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। जांच एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थीं।
पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर उसकी लोकेशन का पता लगाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे विदेश से भारत लाया गया।
अधिकारियों के अनुसार अब उससे पूछताछ की जाएगी, जिससे उसके नेटवर्क और अन्य मामलों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।




