Home » क्राइम » फरीदाबाद में गलती से जहर पीने से युवती की मौत, घर में हुई बड़ी चूक

फरीदाबाद में गलती से जहर पीने से युवती की मौत, घर में हुई बड़ी चूक

Picture of insightnews24

insightnews24

फरीदाबाद। सेक्टर-8 चौकी क्षेत्र के पटेल नगर झुग्गी इलाके में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां गलत दवा पी लेने से 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। मृतका की पहचान पलक के रूप में हुई है।

खांसी की दवा की जगह पी ली जहर

मिली जानकारी के अनुसार, युवती को पिछले कुछ दिनों से खांसी थी और वह इसके लिए दवा लाई थी। घर में दवाइयां एक साथ रखी होने के कारण उसने गलती से चूहे मारने वाली जहरीली दवा पी ली।

अचानक बिगड़ी हालत

जहरीली दवा पीने के थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत तेजी से खराब होने लगी। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।

इलाज के दौरान गई जान

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती का इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होती गई और देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। युवती के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।

सावधानी की जरूरत

जांच में सामने आया कि खांसी की दवा और जहरीली दवा एक ही स्थान पर रखी थीं, जिससे यह गंभीर गलती हुई।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स