Home » क्राइम » भिवानी में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, वकील समेत चार गिरफ्तार; 20 लाख की डिमांड

भिवानी में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, वकील समेत चार गिरफ्तार; 20 लाख की डिमांड

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के भिवानी जिले में पुलिस ने हनीट्रैप के एक मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक वकील, दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक व्यक्ति को मकान किराए पर दिलाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे मोटी रकम की मांग की गई।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने शुरुआत में करीब 20 लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने जब मामले की सूचना पुलिस को दी, तो पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, चेक और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह लोगों को फंसाकर उनसे पैसे वसूलने का काम करता था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स