Home » क्राइम » अंबाला में हाईवे किनारे खंडहर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

अंबाला में हाईवे किनारे खंडहर से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Picture of insightnews24

insightnews24

अंबाला। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब अंबाला–जगाधरी हाईवे के पास स्थित एक खंडहर से बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान प्रिंस (25) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था।

स्थानीय लोगों ने खंडहर के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और परिजनों व परिचितों से पूछताछ कर रही है, ताकि युवक के वहां पहुंचने की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवक की अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स