Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा पुलिस के एएसआई का हृदयाघात से निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

हरियाणा पुलिस के एएसआई का हृदयाघात से निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Picture of insightnews24

insightnews24

चरखी दादरी। हरियाणा पुलिस में कार्यरत 44 वर्षीय एएसआई विजय का मंगलवार सुबह अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे गुरुग्राम में ड्यूटी पर तैनात थे और अवकाश के दौरान अपने घर आए हुए थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों के अनुसार, उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी परिवार के पास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पुलिस जवानों ने सलामी दी।

विजय वर्ष 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और लंबे समय से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अपने पीछे वे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स