Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रेवाड़ी के रामपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई चारा लदी पिकअप, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

रेवाड़ी के रामपुरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई चारा लदी पिकअप, ड्राइवर की दर्दनाक मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

रेवाड़ी/जाटूसाना:
रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरी में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। पशु चारे से भरी पिकअप वाहन बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे वाहन में करंट दौड़ गया और चारे में आग लग गई। इस हादसे में राजस्थान निवासी 32 वर्षीय ड्राइवर सावरमल की झुलसकर मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप पर भरा सूखा चारा आग की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से ड्राइवर वाहन से उतरने की कोशिश करता रहा, लेकिन इस दौरान जलता हुआ चारा उसके ऊपर गिर पड़ा। गंभीर रूप से झुलसे सावरमल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजस्थान से चारा लेने आया था चालक

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के करारी गांव निवासी सावरमल रेवाड़ी के रामपुरी में पशुओं का चारा लेने आया था। चारा भरने के बाद जब वह पिकअप लेकर रवाना हुआ, तो नीचे से गुजर रही बिजली लाइन वाहन के ऊपर छू गई। इससे वाहन में अचानक करंट फैल गया और चारे में आग भड़क उठी।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही जाटूसाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। थाना प्रभारी भगवत प्रसाद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स