कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में आज गुरुवार को जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक नए लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर करेंगे।
बैठक के एजेंडे में कुल 16 शिकायतें शामिल की गई हैं, जिनके निपटारे को लेकर प्रशासन को मौके पर समाधान की उम्मीद है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होकर एजेंडे से संबंधित मामलों की पूरी तैयारी के साथ पहुंचें।
एजेंडे में छोटा बाजार निवासी भीम सैन चावला, विष्णु कॉलोनी के सोम प्रकाश और गगनदीप, शाहाबाद क्षेत्र के गांव खेड़ा के सचिन कुमार एवं सुल्तान सिंह की शिकायतें रखी गई हैं। इसके अतिरिक्त ठसका अली के सपना देवी, दर्रा खेड़ा स्थित परशुराम कॉलोनी की मंजू लता, अधिवक्ता अमरजीत सिंह विर्क, गांव भूखड़ी के सतपाल सिंह, सेक्टर-4 की उर्मिला सोढ़ी, गांव झिंवरहेड़ी की गुरप्रीत कौर तथा आकाश नगर के नवीन कुमार भी अपनी शिकायतें प्रस्तुत करेंगे।
बैठक के दौरान पिहोवा निवासी सचिन गोयल, गांव मेघा माजरा के राम कुमार, गांव बलाही के गुरिंदर सिंह, गांव नलवी के देवी दयाल, सेक्टर-29 के हिमांशु और लाडवा वार्ड-14 की कैलाशो देवी के मामलों पर भी विचार किया जाएगा।
जिला प्रशासन का कहना है कि बैठक के दौरान अधिकतम शिकायतों का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।




