Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बाबैन में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार में 17 वर्षीय किशोर की मौत

बाबैन में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई कार में 17 वर्षीय किशोर की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। जिले के बाबैन क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑल्टो कार के सड़क किनारे खड़े शीशम के पेड़ से टकराने से एक किशोर की जान चली गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन चला रहा युवक भी घायल हुआ है।

मृतक की पहचान जसकरण सिंह (17) निवासी बाबैन के रूप में हुई है। बताया गया है कि जसकरण अपने माता-पिता का एकमात्र बेटा था। यह हादसा 23 जनवरी को सुजरा बस अड्डे के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, जसकरण अपने दोस्त पुल्कित की ऑल्टो कार (HR-07-AA-1038) में सवार था। शिकायतकर्ता त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुल्कित उनके बेटे को किसी काम के बहाने अपने साथ ले गया था। देर शाम तक जब जसकरण घर नहीं लौटा और फोन भी बंद मिला, तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े।

परिजनों को जानकारी मिली कि पुल्कित की कार शाहाबाद की ओर जाते समय सुजरा बस अड्डे के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन तेज गति में था और चालक की लापरवाही के कारण संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद कार सड़क पार कर शीशम के पेड़ और पुलिया से जा टकराई।

हादसे में जसकरण के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे पहले आदेश अस्पताल मोहड़ी ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मीरी-पीरी अस्पताल शाहाबाद रेफर किया गया। इलाज के दौरान 26-27 जनवरी की रात करीब दो बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर वाहन चालक पुल्कित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स