Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हिसार: ग्रोवर मार्केट में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

हिसार: ग्रोवर मार्केट में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Picture of insightnews24

insightnews24

हिसार। शहर की ग्रोवर मार्केट में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार में अचानक आग भड़क उठी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार कुछ ही देर में पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पड़ाव क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी रिट्ज कार में किसी जरूरी काम से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ग्रोवर मार्केट पहुंचा, कार के इंजन से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को कार से जरूरी कागजात और अन्य सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही मिनटों में वाहन जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने समय रहते पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

कार चालक ने बताया कि उसकी कार पेट्रोल से चलने वाली थी और आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। उसने कहा कि वह सामान्य रूप से गाड़ी चला रहा था, लेकिन अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स