Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राहुल गांधी सड़क से संसद तक उठा रहे जनता की आवाज : मेवा सिंह

राहुल गांधी सड़क से संसद तक उठा रहे जनता की आवाज : मेवा सिंह

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता की आवाज को सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठाने का काम किया है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार ऐसे मुद्दे सामने रख रहे हैं, जिनसे देश को नुकसान हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उनके सवालों का जवाब देने से बचती नजर आती है। यह बात कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेवा सिंह ने संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रेस वार्ता में कही।

मेवा सिंह ने बताया कि हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्होंने कांग्रेस के इतिहास, विचारधारा और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। राहुल गांधी के संबोधन से सभी जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है, जबकि भाजपा लगातार आपसी गुटबाजी का शिकार होती जा रही है। आने वाले समय में गांव से लेकर शहर तक कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा की गलत नीतियों को जनता के सामने उजागर करेगा। इन नीतियों के कारण देश और प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

मेवा सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जाति और धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाकर मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रशिक्षण शिविर में राजनीति के गुर सिखाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए, ताकि कार्यकर्ता हर परिस्थिति में मजबूत बन सकें।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स