Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

गुरुग्राम।
गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सोहना ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सोहना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अवैध हथियार रखने के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में एक की पहचान वेदपाल निवासी गांव दमदमा, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है। उसे सोहना-दौला रोड से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया। वहीं दूसरे आरोपी की पहचान इरफान निवासी गांव रानियला खुर्द, जिला पलवल के रूप में हुई है, जिसे इंद्री मोड़ सोहना से एक अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया है कि वेदपाल के खिलाफ गुरुग्राम में मारपीट, हत्या के प्रयास और जान से मारने की धमकी के तीन मामले दर्ज हैं। जबकि इरफान के खिलाफ नूंह में चोरी का एक मामला और गुरुग्राम में चोरी व धोखाधड़ी से जुड़े तीन मामले दर्ज पाए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स