Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र: नरवाना ब्रांच नहर से लापता व्यक्ति का शव मिला, जांच जारी

कुरुक्षेत्र: नरवाना ब्रांच नहर से लापता व्यक्ति का शव मिला, जांच जारी

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र जिले के किरमिच गांव के नजदीक नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नहर से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक की पहचान पवन कुमार (52) निवासी 7बी कॉलोनी, कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पवन कुमार 11 जनवरी को स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की तलाश शुरू की।

बताया जा रहा है कि कुरुक्षेत्र–कैथल रोड पर भाखड़ा नहर के किनारे पवन कुमार की स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। तभी से परिजन और पुलिस नहर के आसपास उनकी तलाश कर रहे थे।

शनिवार सुबह परिजनों को नहर में एक शव बहता दिखाई दिया, जिसकी सूचना तुरंत गोताखोर प्रगट सिंह को दी गई। मौके पर पहुंची गोताखोर टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया।

थाना केयूके पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवा दिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स