Home » क्राइम » नूंह के पुन्हाना में कहासुनी के बाद युवक की हत्या, सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

नूंह के पुन्हाना में कहासुनी के बाद युवक की हत्या, सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद हुई युवक की हत्या से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद परिजन शांत हुए और शव को दफनाने के लिए सहमत हो गए। इससे पहले जुरहेड़ा–पुन्हाना मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुन्हाना सिटी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और परिजनों की शिकायत पर दूसरे पक्ष के आठ लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की।

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुन्हाना के वार्ड नंबर-10 में एक किराना दुकान पर सामान खरीदने को लेकर अनिल नामक युवक और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन रंजिश बनी रही।

घर पर लाठी-डंडों से हमला

आरोप है कि इसी रंजिश के चलते अनिल पक्ष के 15 से 20 लोग लाठी-डंडों से लैस होकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार पर हमला कर दिया। हमले में चार से पांच लोग घायल हो गए।

उपचार के दौरान मौत

घायल जुलेखा की हालत गंभीर होने पर उसे पुन्हाना से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे शहजाद के बयान पर पुलिस ने रवि, अनिल समेत आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स