Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र: निजी अस्पताल के बाथरूम में मिले ट्रक चालक की मौत ओवरडोज से, नशा सप्लायर काबू

कुरुक्षेत्र: निजी अस्पताल के बाथरूम में मिले ट्रक चालक की मौत ओवरडोज से, नशा सप्लायर काबू

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र के इस्माइलाबाद में एक निजी अस्पताल के बाथरूम में मृत पाए गए ट्रक चालक की मौत नशे की अधिक मात्रा लेने से हुई है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने नशा सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान चम्मू कलां गांव निवासी सतविंदर सिंह उर्फ सोनू उर्फ रूपा के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं।

मृतक 21 वर्षीय हर्ष कुमार, निवासी कंगवाल जिला अंबाला बताया गया है। हर्ष के पिता ने प्रारंभ में उसके दोस्तों पर नशा देने का आरोप लगाया था। पुलिस को घटनास्थल से शराब का खाली पव्वा और नशे में इस्तेमाल होने वाला एक इंजेक्शन भी बरामद हुआ था।

इस्माइलाबाद थाना पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि 14 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे वह घरेलू सामान खरीदने इस्माइलाबाद बाजार आए थे। खेड़ी शहीदां मोड़ पर उन्होंने अपने बेटे हर्ष को उसके दोस्त गुरदीप के साथ खड़ा देखा। गुरदीप उनके साथ बाजार चला गया, जबकि हर्ष वहीं रुक गया।

बाजार में खरीदारी के दौरान ही उन्हें सूचना मिली कि हर्ष चम्मू कलां स्थित केटी अस्पताल के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वे अस्पताल पहुंचे, जहां हर्ष बाथरूम में एक ओर झुका हुआ पड़ा था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।

एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) के इंचार्ज ने बताया कि ड्राइवरी के दौरान हर्ष की जान-पहचान आरोपी सोनू से हुई थी, जो नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। 14 दिसंबर को हर्ष ने आरोपी से नशा लिया और अस्पताल के बाथरूम में जाकर इंजेक्शन लगाया, जिससे ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ कुरुक्षेत्र जिले में आधा दर्जन से अधिक एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं और वह लंबे समय से क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार कर रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स