Home » क्राइम » नरवाना: नहर से युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

नरवाना: नहर से युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Picture of insightnews24

insightnews24

जींद जिले के नरवाना उपमंडल में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बडनपुर गांव के समीप नहर में एक युवती का शव मिला। मृतका की पहचान कालता गांव निवासी 23 वर्षीय सलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सलोनी दो दिन पहले कैथल स्थित डीएमसी अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था।

शनिवार को बडनपुर गांव के पास नहर में शव बहता देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर से शव को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल नरवाना के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया।

पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवती का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स