Home » लेटेस्ट न्यूज़ » टोहाना की मास्टर कॉलोनी में खेल विभाग कर्मी के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

टोहाना की मास्टर कॉलोनी में खेल विभाग कर्मी के घर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Picture of insightnews24

insightnews24

फतेहाबाद।
फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर स्थित मास्टर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने खेल विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी के मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पीड़ित की पहचान खेल विभाग में क्लर्क पद पर तैनात सुरेश कुमार के रूप में हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सर्दियों की छुट्टियों के चलते उनके बच्चे पानीपत के नैन गांव में अपनी नानी के यहां गए हुए थे। इसी कारण 7 जनवरी को ड्यूटी के बाद वह फतेहाबाद में ही रुके थे।

अगले दिन टूटा मिला मकान का ताला

सुरेश कुमार ने बताया कि 8 जनवरी को जब वह अपने घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉक भी क्षतिग्रस्त था। घर की जांच करने पर पता चला कि चोर कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर चुके थे।

सोना-चांदी और नकदी गायब

चोरों ने घर से तीन तोले के दो जोड़ी सोने के टॉप्स, डेढ़ तोले की दो अंगूठियां, एक ग्राम का सोने का लॉकेट, करीब 30 तोले की चांदी की चार जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी चुटकी, बच्चों के करीब तीन तोले के चांदफूल, 10 ग्राम का चांदी का सिक्का और दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए।

35 मिनट तक घर में मौजूद रहे चोर

चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के अनुसार, आरोपी करीब 35 मिनट तक मकान के अंदर रहा। पीड़ित के मुताबिक, चोर ने पहले पड़ोसी सुरेंद्र सिंह के घर में प्रवेश किया, लेकिन वहां कुछ न मिलने पर उसके घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स