Home » क्राइम » यमुनानगर में बुलेट सवारों की दबंगई, कार चालक पर हमला कर नकदी व आईफोन छीना

यमुनानगर में बुलेट सवारों की दबंगई, कार चालक पर हमला कर नकदी व आईफोन छीना

Picture of insightnews24

insightnews24

यमुनानगर।
यमुनानगर जिले में शुक्रवार सुबह बुलेट बाइक पर सवार दो युवकों ने एक स्विफ्ट डिजायर कार चालक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर कार में रखे 50 हजार रुपये नकद और आईफोन लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वैकल्पिक रास्ता लेने पर घेर लिया
गुलाबगढ़ निवासी बीर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने परिचित की कार से गुलाबगढ़ से बिलासपुर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रिश्तेदार को देने के लिए वह 50 हजार रुपये नकद साथ लेकर चला था। लेदी चौक पर जाम होने के कारण उसने छछरौली की ओर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग अपनाया।

जैसे ही वह छछरौली क्षेत्र के माजरी गांव के पास पहुंचा, तभी बुलेट बाइक पर सवार दो युवक सामने आ गए। आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर बाइक को कार के आगे लगाकर वाहन रुकवाया और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

तोड़फोड़ कर लूटपाट
हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की और मारपीट के दौरान बीर सिंह की कमर में चोट पहुंची। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने खुद को रेत-बजरी की रॉयल्टी से जुड़े लोग बताते हुए दबदबा दिखाया और इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया।

मारपीट के बाद आरोपी कार में रखे 50 हजार रुपये नकद और आईफोन उठाकर फरार हो गए।

पुलिस जांच में जुटी
पीड़ित की शिकायत पर छछरौली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स