Home » लेटेस्ट न्यूज़ » शाहाबाद में GT रोड पर हरियाणा रोडवेज बस अनियंत्रित, सेंट्रल वर्ज तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में पहुंची, टला बड़ा हादसा

शाहाबाद में GT रोड पर हरियाणा रोडवेज बस अनियंत्रित, सेंट्रल वर्ज तोड़ते हुए रॉन्ग साइड में पहुंची, टला बड़ा हादसा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र के शाहाबाद क्षेत्र में दिल्ली–चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर मंगलवार रात हरियाणा रोडवेज की एक बस अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। बस सेंट्रल वर्ज को पार करते हुए सामने मौजूद अवरोधों को क्षतिग्रस्त करती हुई हाईवे की दूसरी ओर रॉन्ग साइड में जा घुसी। रॉन्ग साइड में भी बस करीब 200 मीटर तक आगे बढ़ती रही, जिसके कारण हाईवे पर लगभग आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।

बस को सामने से आता देख दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि बस किसी वाहन से टकरा जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इसी दौरान अंबाला से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की एक अन्य बस भी टक्कर से बाल-बाल बच गई।

झज्जर से चंडीगढ़ जा रही थी बस
जानकारी के मुताबिक झज्जर डिपो की हरियाणा रोडवेज बस रात करीब 10 बजे रतनगढ़ गांव के समीप अनियंत्रित हुई। बस झज्जर से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी, जिसमें करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। चालक ने बस पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बस सेंट्रल वर्ज पार करते हुए काफी दूरी तक चली गई।

पेड़ टूटने से लगा जाम
बस के सेंट्रल वर्ज से गुजरने के दौरान वहां लगे पेड़ टूटकर हाईवे की दोनों लेनों में फैल गए, जिससे यातायात ठप हो गया और जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित कर जाम खुलवाया। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर उन्हें उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।

हाइड्रा से हटाई गई क्षतिग्रस्त बस
फिलहाल बस के अनियंत्रित होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हादसे में बस को भारी नुकसान हुआ। बस का अगला शीशा टूट गया और हेडलाइट भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में हाइड्रा की मदद से बस को हाईवे से हटाया गया और टोचन कर बस अड्डे तक पहुंचाया गया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स