Home » लेटेस्ट न्यूज़ » बाइक चालकों के लिए हेलमेट पहनना जीवन सुरक्षा का अहम उपाय: विश्राम कुमार मीणा

बाइक चालकों के लिए हेलमेट पहनना जीवन सुरक्षा का अहम उपाय: विश्राम कुमार मीणा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र में 50 गांवों के युवाओं को फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण दिया जा रहा है

कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी:  उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन विश्राम कुमार मीणा ने दोपहिया वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि हेलमेट का प्रयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन बचाने के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनने से दुर्घटना की स्थिति में सिर पर चोट से बचाव संभव है और जीवन सुरक्षित रहता है।

विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस भवन में आयोजित रोड सेफ्टी शिविर में जिले के 50 से अधिक गांवों के करीब 60 युवाओं ने हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 दिनों तक चलेगा। शिविर में युवाओं को फर्स्ट एड और सीपीआर की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, ताकि आपातकालीन स्थितियों में वे सही कदम उठा सकें।

उपायुक्त ने कहा कि अधिकतर युवा बाइक से ही आवागमन करते हैं, इसलिए हेलमेट पहनने की जागरूकता जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सिर पर चोट से जीवन को सबसे बड़ा खतरा होता है, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों की चोट से रिकवरी संभव है। इसी कारण बाइक पर हेलमेट पहनना अनिवार्य और जीवन रक्षक है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स