Home » क्राइम » पानीपत में 6 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण, मां की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई

पानीपत में 6 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण, मां की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के पानीपत में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ यौन शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने कोर्ट से कस्टडी लेने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

• महिला ने बताया कि वह मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहती है और अपने पति से अलग रह रही है।

• करीब डेढ़ साल पहले पति बच्ची को अपने साथ ले गया था। कोर्ट में कस्टडी केस डालने के बाद महिला ने डेढ़ महीने पहले बेटी को अपने पास ले लिया।

• कस्टडी मिलने के कुछ समय बाद बच्ची ने मां को पेट दर्द और निजी अंगों में तकलीफ की शिकायत की।

• पूछताछ में बच्ची ने बताया कि दादा-दादी के घर रहने के दौरान उसके फुफेरे भाई ने कई बार यौन शोषण किया और धमकाया।

• बच्ची ने यह भी बताया कि जिस शिक्षक के पास वह ट्यूशन पढ़ने जाती थी, उसने भी उसके साथ अनुचित हरकतें कीं।

• मां ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स