Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आरटीए, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने आईटीआई में लगाया सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर

आरटीए, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने आईटीआई में लगाया सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 6 जनवरी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के तहत मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), उमरी रोड कुरुक्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरटीए विभाग, पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छात्र-छात्राओं व चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सिटी ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ राम करण और आरटीए इंस्पेक्टर जोगेंद्र ढुल ने बताया कि धुंध के दौरान केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलें, वाहन की लाइट और इंडिकेटर सही हालत में रखें, गति सीमा का पालन करें और शराब पीकर वाहन चलाने से बचें।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एसीएमओ कृष्ण दत्त ने कैशलेस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में पहले सात दिनों तक इलाज पर होने वाला 1.5 लाख रुपये तक का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इसके अलावा किसी घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जागरूकता अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा वाहनों पर निशुल्क रिफ्लेक्टर टेप भी लगाए गए। सिटी ट्रैफिक पुलिस एसएचओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस मौके पर एसएचओ राम करण, एसएचओ नेशनल हाईवे सुखदेव सिंह, निरीक्षक जोगेंद्र ढुल, पूर्व निरीक्षक रोशन लाल, एसीएमओ कृष्ण दत्त, उप निरीक्षक शेर सिंह, आईटीआई के प्रधानाचार्य जगमोहन, कर्मचंद, रामकुमार सहित आईटीआई का स्टाफ उपस्थित रहा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स